‘सेवा सेतु’ पोर्टल से आसान हुआ आधार संशोधन: राजपत्र में नाम सुधारने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, शुल्क भी हुआ बेहद कम

Date: 2026-09-18
news-banner

आधार कार्ड में नाम, पता या उम्र सुधारने और राजपत्र (Gazette) में प्रकाशन के लिए अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने या राजनांदगांव जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने पहली बार ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के जरिए इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।

पहले राजपत्र में नाम बदलने या संशोधन कराने के लिए लोगों को 10 से 12 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नए सिस्टम के तहत केवल ₹430 का एसबीआई (SBI) चालान और ₹50 के स्टाम्प पेपर पर नोटराइज्ड शपथ पत्र देना होगा।

आवेदन और सुधार की प्रक्रिया:

  1. ऑनलाइन आवेदन: आवेदक को लोक सेवा केंद्र या ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 'सेवा सेतु' पर आवेदन करना होगा।

  2. आवश्यक दस्तावेज: 430 रुपये का चालान, लोकल अखबारों में नाम परिवर्तन की सूचना, दो गवाहों के हस्ताक्षर व पते का दस्तावेज और शपथ पत्र अपलोड करना होगा।

  3. ट्रैकिंग और सत्यापन: आवेदन जमा होते ही एक ARN नंबर मिलेगा, जिससे स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।

  4. राजपत्र में प्रकाशन: तहसीलदार और एसडीएम की जांच के बाद इसे शासकीय मुद्रणालय भेजा जाएगा और राजपत्र की डिजिटल प्रति ऑनलाइन मिल जाएगी।

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए 29 कार्य दिवस (Working Days) की समय-सीमा तय की है।

Leave Your Comments