राम मंदिर चढ़ावा: 70 बार चोरी कैमरे में कैद, SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भेंट/चढ़ावा गणना कक्ष में हुई चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक हुई है। रिपोर्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तुत की गई।