30 से अधिक स्कूलों में एक-एक शिक्षक, कलेक्टर के निर्देश के 20 दिन बाद भी पदस्थापना नहीं

बिलासपुर जिले के 30 से अधिक प्राथमिक स्कूल आज भी सिर्फ एक-एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में वही शिक्षक पढ़ाने के साथ प्रशासनिक और कार्यालयी काम भी संभाल रहे हैं।