बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को मिलेगी निशुल्क कोचिंग
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। डॉ. आंबेडकर ज्ञान केंद्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग सत्र शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो संसाधनों की कमी के कारण महंगी कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर पाते, लेकिन प्रशासनिक सेवाओं व अन्य सरकारी नौकरियों में चयन का सपना रखते हैं।
संस्थान के अनुसार, सत्र 2026 के लिए पंजीयन पश्चात् लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमे 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया था उसके पश्चात् 300 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया था साक्षात्कार के बात कुल 50 ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जो प्रातः ८ बजे कोचिंग संसथान में प्रवेश करेनेगे और कोचिंग कक्षा के बाद वे सभी बच्चे संस्थान में उपलब्ध निःशुल्क लायब्रेरी में रात्रि 09 से 10 बजे तक अध्ययन करेंगे इस बीच केवल विद्यार्थियों को लंच ब्रेक दिया जायगा । चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष तक नियमित कक्षाएं, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर देना है, जिनमें क्षमता तो है, पर आर्थिक बाधाएं उनके मार्ग में आड़े आती हैं।
पंजीयन के बाद अभ्यर्थियों की योग्यता परखी जाएगी और सीमित सीटों पर मेरिट के आधार पर चयन होगा। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यहां पर निःशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाएगी; आवास और भोजन की व्यवस्था विद्यार्थियों को स्वयं करनी होगी। प्रवेश के लिये प्रतिवर्ष ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जाता है।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि अभ्यर्थियों को पंजीयन से लेकर चयन और अध्ययन अध्यापन में कठिनाई न हो। इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में नया सहारा मिलने की उम्मीद है।